फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर चढ़ा थानेदार बनने का खुमार: थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर खिंचवाई फोटो, एसओ ने दिए जांच के आदेश

Sat, 30 Jul 2022 10:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक सिपाही ने एसओ ऑफिस में उनकी कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई। यह फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसओ ने कहा कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा सिपाही लक्ष्मी प्रसाद चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा थाने में तैनात एक सिपाही पर थानेदार बनने का इस कदर खुमार चढ़ा है कि उसने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर फोटो खिंचाई। यह फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आम जनमानस को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस अनुशासन भूल गई। क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

पचदेवरा थाने में तैनात सिपाही लक्ष्मी प्रसाद चौबे की थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हुए फोटो वायरल हो रही है। जबकि पुलिस के नियमों की बात करें, तो थाने में आम जनमानस को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन यहां तैनात सिपाही खुद अनुशासन भूल गया।
सिपाही ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा कि इतना ही नहीं उसने कुर्सी पर बैठे फोटो अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर डीपी पर भी वही फोटो लगा दी। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे इस सिपाही की फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की माने, तो यह फोटो लगभग तीन माह पुरानी है। पुलिस सेवा नियमावली का सिपाही ने खुला उल्लंघन किया है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फोटो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें