हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र महताब पुर निवासी गोल्डी (4) का ननिहाल सांडी के नोनखारा गांव में है। वह भैयादूज पर मां के साथ ननिहाल आई थी। गुरुवार की रात वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, इसी दौरान रात में ही उसका शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।