फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: प्रेमी के साथ गई विवाहिता तीन माह बाद घर लौटी, विवाद में पति का नाजुक अंग दांतों से काटा

Sat, 19 Sep 2026 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांडी नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता शादी के 12 साल बाद दूसरे मोहल्ले के युवक के साथ चली गई। बृहस्पतिवार को तीन माह बाद अचानक विवाहिता फिर से पति के घर पहुंच गई। यहां विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने पति के नाजुक अंग पर दांतों से काट लिया। विवाद में पत्नी भी चोटिल हुई है।

विज्ञापन


सांडी निवासी एक युवक की शादी 12 साल पहले सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। युवक की मां ने बताया कि उनकी बहू तीन माह पहले दूसरे मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी। दावा है कि मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम बहू फिर से वापस घर आ गई। यहां आकर पति से झगड़ने लगी।

विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने अपने पति के नाजुक अंग को दातों से काट लिया। इसके बाद वह अपने तीन में से दो बच्चों को लेकर जाने लगी तो ससुरालीजनों से हाथापाई हो गई। विवाद की सूचना पर यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला को थाने ले गई। इसके बाद पति को भी बुलाया गया। दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की माां ने लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें