फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-07- प्रेक्षागृह में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व कृपालु साधक डॉ राजेंद्र दत्त मिश्रा को सम्म? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बहादुर बेटियां फाउंडेशन की ओर से रविवार को प्रेक्षागृह में तेजस्विनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वीर नारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में शहीद सैनिकों की आश्रितों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बेबी पत्नी अवधेश कुमार सिंह अलीगंज ननखेरिया, फिरदौस पत्नी आबिद खान कस्बा पाली, प्रेमलता पत्नी गज विजयेंद्र सिंह बैजूपुर, अमित यादव पत्नी शहीद गिरजा शंकर यादव, बिटान देवी पत्नी केके सिंह आजाद नगर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम भरोसे आर्य के पुत्र अरुण कुमार कुशवाहा रहे।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक सूबेदार मेजर अशोक कुमार अग्निहोत्री, अध्यक्ष सैनिक संगठन, कैप्टन राजेश सिंह सोमवंशी, कैप्टन अमरनाथ शर्मा, सूबेदार उमेश कक्कड़, सूबेदार उमेश कुमार यादव, सूबेदार मेजर मशाल सिंह, कैप्टन मदन मोहन, सूबेदार महेंद्र पाल सिंह, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर हरिराम पांडे और सूबेदार मेजर खेमकरन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां फाउंडेशन की संरक्षक डा. चित्रा मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया। फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष श्रेया गुप्ता, जिलाध्यक्ष मीना टंडन, जिला उपाध्यक्ष सोहिनी द्विवेदी, आलोक अग्निहोत्री एडवोकेट ,सुमित गुप्ता, स्नेह लता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

फोटो-08- कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी व अन्य- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें