फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः तिलहन व दलहन को भारी नुकसान, धान पर भी असर

विज्ञापन
फोटो-31- आलू के खेत में भरा पानी फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में सितंबर-अक्तूबर में हुई बारिश और फिर बाढ़ ने खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश की वजह से खेत में खड़ी तिलहन और दलहन की फसलें किसानों के अनुसार 80 फीसदी तक बर्बाद होने का अनुमान हैं। वहीं धान व मूंगफली की फसल भी 50 फीसदी तक खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की मानें तो उड़द, तिल, मूंग, अरहर और राई की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा धान की फसल भी काफी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन ने एक हफ्ते में इस नुकसान की सर्वे कर रिपोर्ट मांगी है।
साल 2013 के बाद अक्तूबर के पहले हफ्ते में 96 मिली मीटर से अधिक बारिश हुई है। इससे जिले में औसत बारिश का कोटा तो पूरा हो गया है, मगर किसानों को बड़ा झटका लगा है। जिले में इस बार 2,16,470 हेक्टेयर क्षेत्र में धान, उड़द, मूंग और मूंगफली फसल की बोवनी की है।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक 1,19,341 हेक्टेयर में धान की बोनी की गई है। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित का कहना है कि अधिक बारिश होने से दलहन और तिलहन की फसलें लगभग खत्म हो गई हैं। किसान शिव कुमार का कहना है कि धान की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इस बार किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।
नुकसान का आकलन किया जा रहा
उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर का कहना है कि अक्तूबर माह में बारिश होने से इस बार खासतौर पर दलहन और तिलहन की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल गिरी भी है। सर्वे के साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एसडीएम को दिए निर्देश
एडीएम वंदना त्रिवेदी का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से सभी एसडीएम को बारिश से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आते ही किसानों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

फसल क्षेत्रफल नष्ट हुई फसल
(हेक्टेयर में) (लगभग हेक्टेयर में)
धान 1,19, 341 52,500
मूंग 12,000 10,000
उड़द 30,960 28,000
तिलहन 25,576 21,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें