फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बेटे की कोरोना से मौत की खबर सुन पिता ने भी तोड़ा दम, एक साथ हुआ दोनों शवों का अंतिम संस्कार

Sun, 02 May 2021 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है। रविवार को हरदोई के मल्लावां में कोरोना संक्रमित निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शनिवार रात इलाज के लिए दौरान लखनऊ में मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर सुन पिता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के मल्लावां में कोरोना संक्रमित निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शनिवार रात इलाज के लिए दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उनके निधन की जानकारी मिलने पर कन्नौज के एक अस्पताल में भर्ती उनके पिता का भी निधन हो गया।
विज्ञापन


रविवार को मेहंदीघाट पर पिता व पुत्र दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह बाबा (49) कोरोना से संक्रमित थे। एक सप्ताह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनके पिता राजपाल सिंह (70) भी बुखार समेत अन्य बीमारी से ग्रसित थे। उनका कन्नौज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार रात देवेंद्र सिंह बाबा का लखनऊ में निधन हो गया।
विज्ञापन


इधर, बीमार बेटे देवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पिता राजपाल की भी तबियत बिगड़ गई। सदमे में उनकी भी मौत हो गई। पिता व पुत्र की एक साथ मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें