फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिक्त 5041 पदों के लिए मतदान 12 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में पंचायत के रिक्त रह गए 5041 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव कराए जाएंगे। आयोग की ओर से उपचुनाव को लेकर चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदान 12 जून को तो मतगणना 14 जून को होगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के रिक्त पंचायत पदों के सापेक्ष नामांकन पत्रों की बिक्री तीन जून से शुरू कर दी गई है। नामांकन छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन शाम पांच बजे के बाद की जाएगी। नामांकन वापसी सात जून को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक संभव है। प्रतीक आवंटन सात जून को दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से होगी। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 5035, प्रधान के चार एवं क्षेत्र पंचायत के दो पद रिक्त हैं।
कुछ इस तरह से जिले के रिक्त रह गए पद
ब्लाक सदस्य ग्राम पंचायत
टोडरपुर 188
बेंहदर 135
भरावन 245
बावन 282
माधौगंज 220
मल्लावां 222
कछौना 58
बिलग्राम 199
शाहाबाद 468
पिहानी 418
सुरसा 249
हरपालपुर 419
अहिरोरी 501
सांडी 317
भरखनी 389
टड़ियावां 216
हरियावां 174
संडीला 217
कोथावां 118
इनसेट
चार प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत के पद रिक्त
हाल ही में हुए चुनाव के बाद चार ग्राम प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत के पद भी रिक्त रह गए हैं। इसमें बेंहदर व सांडी में प्रधान के एक-एक व भरखनी में दो पद रिक्त रह गए हैं। इसी तरह सदस्य क्षेत्र पंचायत के टोडरपुर व माधौगंज में एक-एक पद रिक्त रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें