फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के बोकारो से पहुंची ऑक्सीजन, शाहजहांपुर में रिफिल हुए सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर उपजे संकट के हालात में राहत भरी खबर आई है। शुक्रवार की रात व शनिवार को झारखंड के बोकारो से दो स्पेशल ट्रेन से चार टैंकर में लगभग 80 टन ऑक्सीजन बरेली पहुंची। इसमेें से बरेली, शाजहांपुर व मुरादाबाद समेत हरदोई को ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव ने बताया कि जनपद से 164 ऑक्सीजन सिलिंडर शाहजहांपुर भेजे गए हैं। शाजहांपुर में टैंकर्स से ऑक्सीजन, सिलिंडर्स में रिफिल की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 12 हजार से अधिक है। इनमें से जिन रोगियों की तबीयत बिगड़ती है, उन्हें नया गांव स्थित 100 बेड वाले एल-2 अस्पताल या फिर कृषि विद्यालय बिलग्राम चुंगी में विकसित किए गए 30 बेड वाले एल-2 श्रेणी के अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सीएमओ सूर्य मणि त्रिपाठी के मुताबिक सभी बेड क्रियाशील है। सभी बेडों पर ऑक्सीजन की उपलब्धता भी बनाए रखी जा रही है। बताया कि अभी तक लखनऊ के मुरारीगंज, हमीरपुर समेत एक अन्य स्थान से सिलिंडरों की रिफिलिंग कराई जा रही है। इधर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रदेश के साथ ही जनपद में भी ऑक्सीजन की किल्लत पैदा हो गई थी, प्रशासन कड़े प्रयासों के बाद ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए हुए है। इस बीच शुक्रवार की रात और शनिवार को इस संबंध में एक राहत भरी खबर आई है। शुक्रवार की रात झारखंड के बोकारो से चली एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस में दो टैंकर में लगभग 32 टन व शनिवार को तीन टैंकर में लगभग 47 टन ऑक्सीजन बरेली पहुंची। उपलब्ध हुई ऑक्सीजन को बरेली, शाहजहांपुर व मुरादाबाद समेत हरदोई जनपद को आवंटित किया गया है। आवंटित ऑक्सीजन टैंकर शनिवार दोपहर को शाहजहांपुर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से 114 छोटे व 50 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग के लिए शाहजहांपुर भेज दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने बताया कि शाहजहांपुर में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सिलिंडर्स को रिफिल कराया जा रहा है। जितने सिलिंडर उपलब्ध थे, वह सभी रिफिल कराने के लिए भेज दिए गए हैं। जनपद में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें