फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचित ने फांसी लगाकर दी थी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र मोहनपुरवा में आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी थी। इसका खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पोस्टमार्टम में हैंगिंग (फांसी) से मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजन और पुलिस छात्र के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

मोहनपुरवा निवासी देवेंद्र कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। उनका बेटा संचित (16 ) क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार सुबह संचित घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला था। सुबह करीब नौ बजे खेतों से चारा लेकर लौटे रहे ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देवेंद्र बेटे के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना ने बताया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) से मौत होने का पता चला है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें