फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिट्टी भरवाकर कराया पंचायत भवन का निर्माण!

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत लौली में तालाब में भराव कराकर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। यही वजह है कि निर्माण पूरा होने से पहले ही पंचायत भवन का एक पिलर धंस गया और इसके कारण दीवार में दरार आ गई। मिट्टी भराव के नाम पर 1,54000 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से लेकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी तक तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए विशेष अभियान चलाते रहे हैं। तालाबों को गहरा करने से लेकर इनके सुंदरीकरण तक का अभियान चलाया गया, लेकिन भरावन विकास खंड के जिम्मेदारों ने इसके ठीक उलट कार्य किया।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत भवन का निर्माण कराने के लिए तालाब को चयनित किया गया। जितने हिस्से में निर्माण कार्य होना था वहां मिट्टी का भराव कराया गया।
विज्ञापन

400 रुपये प्रति ट्राली की दर से 385 ट्राली मिट्टी का भराव यहां कराया गया। पंचायत भवन के निर्माण की शुरुआत होते ही तालाब को पाटे जाने और यहां निर्माण कराए जाने की शिकायत भी ग्रामीणों ने की, लेकिन ब्लाक की पत्रावली में ये शिकायतें दब कर रह गईं। तालाब में निर्माण कार्य होने के चलते ही लौली में निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवारों में दरार आने लगीं।
तत्कालीन प्रधान बोले
लौली के तत्कालीन ग्राम प्रधान अरविंद ने बताया कि पंचायत भवन के लिए आरक्षित भूमि पर लंबे समय से गहरा तालाब था। पंचायत भवन का निर्माण आरक्षित भूमि पर ही कराना था, इसलिए तालाब में भराव कराकर निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा के सामग्री अंश के आगणन पर मिट्टी का भुगतान किया गया है।
बीडीओ बोले
खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि तालाब गहरा होने के कारण भराव ज्यादा कराना पड़ा। इसके भुगतान के बारे में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि भुगतान किस तरीके से और किस मद से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है।
डीपीआरओ बोले
जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तकनीकी समिति गठित कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराएंगे। जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई होगी, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें