फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी, बुखार से पीड़ित बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बच्चों के लिए भी माध्यमिक स्कूलों को खोले जाने की गाइड लाइन जारी होते ही राजकीय इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 15 अगस्त से विद्यालयों में 50 फीसद बच्चों को बुलाया जाएगा। खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बच्चों को स्कूल न आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य टीआर वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के लिए विद्यालय खोले जाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनका विद्यालय भी 15 अगस्त से बच्चों के लिए खुलेगा। 50 फीसदी छात्र ही बुलाए जाएंगे। 16 अगस्त से पठन पाठन शुरू होगा। दो पालियों में विद्यालय चलेगा। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो बच्चे सर्दी बुखार से पीड़ित हो वह विद्यालय न आएं। विद्यालय आने वाले छात्रों को मास्क पहनकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें