फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवायजपुर विधायक पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा महिला मोर्चा की सवायजपुर मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। विधायक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की सवायजपुर मंडल अध्यक्ष ममता वाजपेयी ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। समूह के कार्य से पति के साथ विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू से मिलने गई थीं। ममता का आरोप है कि विधायक ने उनके साथ अभद्रता की और भगा दिया। ममता का कहना है कि समूहों को दिए जाने वाले एक कार्य के लिए वह विधायक से सिफारिश कराने गईं थी। विधायक माधवेंद्र ने कहा कि आरोप निराधार हैं। विधायक का कहना है कि राजनीतिक रंजिश में महिला आरोप लगा रही है। उनकी कोई बात महिला से हुई ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें