फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मिशन प्रबंधक की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हरियावां के ब्लाक मिशन प्रबंधक की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति उपायुक्त स्वत: रोजगार ने मिशन निदेशक से की है। ब्लाक मिशन प्रबंधक पर आजीविका मिशन के कार्यों की जानकारी न होने और लगातार चेतावनी दिए जाने के बाद भी कार्य में सुधार न करने का आरोप है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हरियावां में ब्लाक मिशन प्रबंधक के पद पर नवनीत कुमार की तैनाती है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक को उपायुक्त स्वत: रोजगार द्वारा भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में कहा गया है कि नवनीत कुमार शासकीय कार्यों के संपादन में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। कई बार लिखित और मौखिक रूप से चेताने के बाद भी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ है। विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों की पूर्ति न करने पर मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी इनके द्वारा नहीं दिया जाता है। उपायुक्त स्वत: रोजगार विपिन कुमार चौधरी ने नवनीत कुमार की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति करते हुए डीएम और सीडीओ को भी इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें