फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता समेत कोरोना से पांच की मौत, 285 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
वेद मंदिर गली में संक्रमित के घर के बाहर की गई बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अवर अभियंता की शनिवार आधी रात के बाद कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। इससे इतर भी एल-2 अस्पताल में भर्ती चार संक्रमितों की रविवार को मौत हुई है। उधर दूसरी ओर 24 घंटे में 284 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इनमें जिला कारागार के 18 बंदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) में अवर अभियंता के पद पर तैनात भूपेंद्र सिंह पंचायत चुनाव में बावन विकास खंड में एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी) बनाए गए थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान वे अस्वस्थ हो गए थे। बाद में सीटी स्कैन से उनके संक्रमित होने का पता चला था। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार की आधी रात दो बजे उनका निधन हो गया। इसके अलावा भी एल-2 अस्पताल में चार संक्रमितों की मौत हुई है।
दूसरी ओर रविवार को जनपद में 284 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों में बेनीगंज के कोतवाल और सुरसा के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। रेलवेगंज निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार के कई लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी व अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब कुल एक्टिव केस 2473 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के दावे के मुताबिक जनपद में कोरोना से अब तक 140 मौतें हुई हैं। जिले में अब तक 9483 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें