फोटो-07- गांधी भवन में पोषण माह का दीप जला कर शुभारंभ करते भाजपा विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों की सेहत का पूरा ध्यान रख रही है। इसके लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी उठाने वाले कर्मी पूरी ईमानदारी से अपना काम करें, ताकि आने वाले समय में कुपोषण जड़ से समाप्त हो जाए। यह बात सोमवार को गांधी भवन में पोषण माह की शुरूआत करते हुए विधायक माधवेंद्र सिंह ने कही।
विधायक ने अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा के साथ एक बच्चे का अन्नप्राशन तथा दो गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों को अपने साथ-साथ गांव के प्रत्येक बच्चे की सेहत संबंधी जानकारी रखने की जिम्मेदारी होती है।
जनपद के अति कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान दें और उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में तीन वर्ष के चार लाख से अधिक बच्चे है, जिनमें 35 हजार कुपोषित तथा 11 हजार के लगभग अति कुपोषित हैं।
नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद विधायक ने पोषण गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान एचसीएल कंपनी के ऋषिकांत, पल्लवी, सीडीपीओ तथा भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो-08- कार्यक्रम में मौजूद महिला कर्मी- फोटो : HARDOI