फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः टीबी मरीजों को घर जाकर दें दवा : नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
फोटो-12- स्वास्थ्य मेला में बोलते राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल । - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए भाजपा के सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलूथोक में स्वास्थ्य मेला लगाया गया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ आबकारी व मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को घर पर जाकर दवा देना और नियमित रूप से देखभाल करना सुनिश्चित किया जाए।
राज्यमंत्री ने कहा कि सभी अस्पतालों में दवाएं और चिकित्सक उपलब्ध रहे। किसी को भी इलाज के लिए दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी से कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण करें। दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम के जन्मदिवस के तहत दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा हो रहा है। इस क्रम में सभी आयोजन चल रहे हैं। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है।
इसलिए वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों एवं मेला का आयोजन किया जा रहा है। यहां चेयरमैन सुख सागर मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल, मो. शाहिद, डॉ. विवेक रहे।

फोटो-13- स्वास्थ्य मेला में जांच कराते कर्मचारी ।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें