फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कच्ची दीवार के मलबे में दबी महिला की मौत, तीन घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 30 Jul 2022 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
फोटो-28- गिरी कच्ची कोठरी देखते ग्रामीण - फोटो : HARDOI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मुठिया गांव में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान छप्पर समेत कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसके देवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव मुठिया निवासी मायाराम ने चबूतरे पर कच्ची दीवार बनाकर उसके ऊपर छप्पर रखा था। शनिवार दोपहर बारिश होने पर मायाराम अपनी भाभी सीता (50), अवधेश (45), सोनी (15) के साथ छप्पर के नीचे बैठा था। इस दौरान दीवार ढहने से सभी मलबे में दब गए। दीवार गिरते देख घर के अंदर मौजूद परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। जब तक सीता को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने अवधेश, मायाराम को लखनऊ ट्रामा सेंटर व सोनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में परिजनों ने अभी तक सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें