फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बालिका ने धोखे से निगला एक रुपये का सिक्का, सांसत में फंसी जान

Wed, 14 Sep 2022 05:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पीड़िता के गले से सिक्का निकलते अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में संडीला क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक बालिका ने धोखे से एक रुपये का सिक्का निगल लिया। जो उसके गले में फंस गया, उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य और नाक-कान-गला विशेषज्ञ ने फंसे सिक्के को बाहर निकाला। तब जाकर उसकी जान बच सकी।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर निवासी साजिद अली की बेटी जान्हवी (12) ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया। यह सिक्का उसके गले में जाकर फंस गया। उसे काफी दर्द होने के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उसके गले से सिक्का निकलने के लिए तत्काल सर्जन एवं ईएनटी विशेषज्ञ की आवश्यकता थी किंतु सीएचसी में दोनों विशेषज्ञ नहीं थे।

इस कारण बच्ची को रेफर किये जाने की आवश्यकता थी किंतु देरी होने पर बच्ची की जान जाने का खतरा था। यह खतरा देखते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य जो कि एनेस्थेटिस्ट हैं ने बच्ची को ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर बेहोश करके सिक्का निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सिक्का गले में काफी नीचे अटका हुआ था जो दिखाई भी नहीं दे रहा था किंतु डॉ. वैश्य ने बच्ची को बेहोश करके उपकरणों के सहारे सिक्का निकालकर बच्ची उसकी जान बचाई। उसका साथ ओटी टेक्नीशियन मंजेश, स्टाफ नर्स पुनीता, कुमारी. प्रीती ने दिया। बच्ची के ठीक होने पर माता-पिता एवं परिजन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें