हरियावां। थाना क्षेत्र के झबरियापुरवा में एक युवती का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। गांव में पिता के साथ विवाद होने से क्षुब्ध होकर जान देने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झबरियापुरवा निवासी रंजना पाल (19) का शव बुधवार देर शाम कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
मृतका के पिता नरवीर ने बताया कि बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार को युवती का उसके पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद हाथापाई होने से पिता के पैर में चोट आई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। मृतका छह बहन और एक भाई में चौथे नंबर पर थी। एसओ केके यादव ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।