पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव में खेत से धान की रोपाई कर लौट रही युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
युवती के पिता ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दोनों बेटी गांव के एक किसान के खेत में धान रोपने के लिए मंगलवार को मजदूरी पर र्गइं थी। शाम करीब सात बजे दोनों बहनें घर लौट रहीं थी। छोटी बेटी मवेशियों के लिए चारा लाने की वजह से कुछ समय पहले घर पहुंच गई। बड़ी बेटी गांव के रजवाहे से होकर घर आ रही थी। उसी दौरान दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दौजी राम व एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।