फोटो-32- घटना स्थल पर घायल महीला को उठाती महिलाएं व मौजूद पुलिस
- फोटो : HARDOI
गोपामऊ। पिहानी रोड स्थित गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पर बाइक सवार मां और पांच माह की बच्ची उछल कर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। बाइक चालक को भी चोटें आई हैं।
चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह ने बताया कि रामकुमार (40) निवासी करौंदिया थाना पिसावां अपनी रिश्तेदार मधू (30) पत्नी नरेंद्र निवासी गौरिया थाना मझिला को पांच माह की बच्ची के साथ बाइक से घर छोड़ने जा रहा था।
गोपामऊ क्षेत्र में गैस गोदाम के पास पिहानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मधु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक चालक राम कुमार को भी चोटें आईं हैं। चौकी इंचार्ज के अनुसार टक्कर मारकर पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।