फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा मिलने से टूट गई थी युवती: सुसाइड नोट में लिखा-पहले उसने प्यार का नाटक किया, मेरे जिस्म से खेला और फिर...

Tue, 27 Sep 2022 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में एक युवती ने प्यार में धोखा मिलने के बाद मौत को गले लगा लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में धोखा मिलने के बाद युवती टूट गई। उसने अपनी हताशा में दुनिया को अलविदा कह दिया। मरने के बाद वह छोटे से कागज के टुकड़े पर प्रेमी की बेवफाई की दास्तां बयां करके छोड़ गई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती स्नातक पास कर चुकी थी। वह तीन बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन


कई वर्षों से उसका गांव निवासी प्रत्यूष के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पूरे गांव को थी। वह दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने की कसमें खाईं थीं। प्रत्यूष ने शादी करने की बात कही थी। तो वह भी भावनाओं में बहकर अपनी मर्यादा भूल गई। जब शादी करने की बात आई तो युवक ने इनकार कर दिया। यह बात युवती सह नहीं सकी। प्यार में धोखा मिलने के गम में उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

मरने से पहले वह सुसाइड नोट लिखकर छोड़ गई। जिसमें लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार प्रत्यूष है... पहले उसने हमसे प्यार का नाटक किया, मेरे जिस्म के साथ खेला फिर दिल भर गया तो छोड़ दिया... आप लोग उसे छोड़ना मत प्लीज हम उसके बिना जी नहीं सकते मर तो सकते हैं। युवती ने नीचे अंडर लाइन खींचकर दो जगह अंग्रेजी में आदर्श मौर्या...आदर्श मौर्या का उल्लेख किया। कोतवाल वेेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि सुसाइड नोट की राइटिंग का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें