फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग से जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम देवरास में विवाहिता आग लगने से झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने विवाहिता को लखनऊ न ले जाकर शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर मझिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम देवरास निवासी रघुवीर का विवाह पांच वर्ष पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीपुर निवासी अखिलेश की पुत्री ममता (25) के साथ हुआ था। परिजनों के मुताबिक बीते सोमवार को ममता खाना बनाते समय जल गई थी। घटना का पता चलने पर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और जिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन ममता को लखनऊ न ले जाकर शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए और भर्ती करा दिया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की शाम ममता ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर वापस गांव चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता अखिलेश बुधवार की सुबह देवरास पहुंचे और ससुरालीजनों पर ममता को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की सुबह वह बेटी को विदा कराने के लिए गया था, लेकिन रघुवीर ने भेजने से इनकार कर दिया था। अखिलेश का दावा है कि उसके वापस आने के बाद पति पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था। अखिलेश की सूचना पर मझिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझिला थानाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि खाना बनाते समय ममता जल गई थी। परिजनों ने उपचार कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें