फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दुश्मनी की आग में जल गईं पिता-पुत्र की चिताएं

विज्ञापन
फोटो-17- रोती बिलखती परिजन महिलाएं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि चार माह पूर्व हत्यारोपियों के अहाते में पिता-पुत्र ने आग ली दी थी। इसकी रंजिश के चलते दोनों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम है।
विज्ञापन

भदैचा गांव निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ बाबू सिंह (58) खेती करता था। बेटे शिवम ने बताया कि चार माह पूर्व गांव के गुड्डू सिंह ने उसके अहाते में आग लगा दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी थी। इसके बाद से गुड्डू सिंह उसके परिवार से रंजिश मानता था।
बुधवार रात शिव कुमार सिंह दरवाजे पर किसी बात को लेकर गालियां दे रहा थे। इस बीच गुड़डू सिंह, सौरभ सिंह, रमन सिंह, राजन सिंह असलहा व लाठी-डंडे से लैस होकर आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर गुड्डू की राइफल से पिता शिवकुमार और भाई लकी सिंह को गोली मार दी। चपेट में आने से वह और पड़ोसी राजेंद्र घायल हो गया था।
मृतक के बेटे शिवम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
दोनों पक्ष आए दिन होते थे आमने-सामने
चार माह पहले मृतकों के अहाते में हमलावरों ने आग लगा दी थी। चार माह बीतने के बाद भी आग ठंडी नहीं हो सकी। ग्रामीणों की मानें तो आए दिन दोनों पक्ष किसी न किसी बात को लेकर आमने-सामने आ जाते थे।
वहीं गुड्डू सिंह ने शिवकुमार के परिवार को देखना तक पसंद नहीं करता था। बुधवार को शिवकुमार अपने बेटों को गाली- गलौज कर रहा था। गुड्डू समझा कि उसे गाली दे रहा हैं। बस इतनी सी बात पर पिता-पुत्र की हत्या कर दी। गोड़े में लगी आग के विवाद में पिता-पुत्र की एक साथ चिताएं जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें