घटना की जानकारी देते एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में सराफा व्यापारी की बुधवार रात ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह बावन मार्ग पर माइनर के पास व्यापारी का शव पड़ा मिला। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शहर के बावन चुंगी निवासी राहुल गुप्ता (38) सराफा व्यापारी थे।
परिजनों के मुताबिक बुधवार रात वह चचेरे भाई के साथ घर से निकले थे। सुबह बावन मार्ग पर माइनर के पास उनका शव पड़ा मिला। सिर पर चोटों के निशान थे। ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों से पूंछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।