फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः आम के बाग में किसान का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरपुर साईं गांव में शराब के लती किसान का शव आम के बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। गांव में शराब के नशे मेें फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव ईश्वरपुर साईं निवासी पुन्नू (65) खेती करते थे। भाई बाबू के मुताबिक वह शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार रात वह बरामदे में सो रहे थे। शनिवार सुबह उनकी चारपाई घर के बाहर पड़ी मिली।
जिस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव निवासी राजेश के आम के बाग में रबड़ की डोरी से शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इधर गांव में शराब के नशे में फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है। मृतक के परिवार में चार बेटे हैं। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें