फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कुतुबापुर के पास बुधवार शाम पैदल खेत देखने जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव कुतुबापुर निवासी श्याम बिहारी (62) खेती करता था। बुधवार देर शाम वह गांव के सामने हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर पैदल खेत देखने जा रहा था।
इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। मृतक के चार बच्चे हैं। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें