फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फरियाद लेकर आया परिवार, डीएम कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
फोटो-01- शहर कोतवाली में फरियादियों को समझाते शहर कोतवाल संजय पांडे - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। खेत को कब्जा मुक्त कराने की फरियाद लेकर कलक्ट्रेट आए परिवार ने डीएम के न मिलने पर कार्यालय में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस फरियादियों को लेकर कोतवाली आई। यहां कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवार को घर भेज दिया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बैरासन पुरवा मजरा बाबटमऊ निवासी प्रताप सिंह मंगलवार को परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसके खेत पर गांव के कुछ लोग कब्जा किए हैं।
घर में आलू की फसल गड़ाने के लिए बीज कटा पड़ा है। जब वह खेत पर बीज लेकर जाता है, तो विपक्षी धमका कर भगा देते हैं। इससे पहले उसने समाधान दिवस में शिकायत की थी। एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि भूमि पर उसने बैंक से कर्ज लिया है। इस खेत पर फसल पैदा करके वह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। कलक्ट्रेट कर्मियों ने उसे डीएम कार्यालय में जाने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए परिवार ने डीएम कार्यालय के अंदर हंगामा कर दिया।
कार्यालय में ग्रामीणों को हंगामा करते देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को कोतवाली ले आई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मल्लावां कोतवाल से वार्ता कर पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिलाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें