फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पूर्व मंत्री के आवास पर पकड़ी नकली खाद फैक्टरी, 59 बोरी नकली खाद बरामद

Sun, 13 Nov 2022 05:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
गोदाम में रखी खाद की जांच करती कृषि विभाग की टीम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले में पूर्व मंत्री शारदा बक्श सिंह की कोठी में चल रही नकली खाद फैक्टरी पकड़ी गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने शुक्रवार देर रात छोटा चौराहा स्थित कोठी में छापा मारकर 59 बोरी नकली खाद और 53 बोरियों में नकली खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व मंत्री के पौत्र सोनू सिंह को हिरासत में लिया है। नकली खाद बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कमरे को सील कर दिया गया है। मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि शहर के छोटा चौराहे के पास एक कोठी में नकली खाद बनाई जा रही है।

डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर टीम ने पूर्व मंत्री शारदा बक्श सिंह की कोठी पर छापामारी की। यहां नकली खाद बनाने का खुलासा हुआ। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में सफेद सीमेंट, सल्फर, कैल्शियम समेत खाद बनाने की सामग्री मिली है। इसके अलावा 10 बोरी सफेद सीमेंट व 49 बोरियों में काले रंग की दानेदार सामग्री मिली है। बरामद केमिकल से नकली खाद बनाने की आशंका है। बताया कि करीब 1000 खाली बोरियां भी मिली हैं। कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि सोनू सिंह को हिरासत में ले लिया है।

पूर्व मंत्री शारदा बक्श सिंह की कोठी में एक कमरे में नकली खाद की पैकिंग की जा रही थी। पूर्व मंत्री के पौत्र सोनू सिंह की लखनऊ रोड पर धारा ब्रांड के नाम से खाद की फैक्टरी है। - जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू

 सील की गई गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें