फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बिजली कनेक्शन काटने पहुंची थी टीम, बकायेदार ने कर दी मारपीट, तीन लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 10 Dec 2022 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा कराने के लिए अभियान शुरू किया है। इस दौरान उपभोक्ताओं और विभाग की टीम में विवाद हो गया। इसमें बकायेदारों ने आवास विकास कॉलोनी में बिजली टीम से मारपीट कर दी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में बिजली टीम व उपभोक्ताओं में होता विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बिजली विभाग ने बकाया वसूली अभियान शुरू किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं से विवाद हो गया। बकाया जमा नहीं करने और कनेक्शन काटने को लेकर बकायेदार व टीम के सदस्यों में मारपीट हो गई। इस पर बिजली विभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

अभियान के दौरान 60 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान एसडीओ केपी सिंह के नेतृत्व में आवास विकास में टीम बकाया वसूली अभियान चला रही थी। इस दौरान कालोनी के सत्य नारायण के ऊपर 37,706 रुपये बकाया था। इस पर उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी।
इसकी जानकारी पर उनके परिवार के सदस्य विरोध करने लगे। वहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस मामले में एसडीओ केपी सिंह की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि सत्य नारायण और उनके परिवार के दो सदस्यों ने बिजली टीम के साथ अभद्रता व मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि बकाया वसूली अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुरू किया गया है, जो लगातार चलता रहेगा। अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिल जमा नहीं होगा। उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता अपना बकाया बिल समय से जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें