फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: बोलेरो-डंपर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, हादसे में पांच घायल

Thu, 08 Dec 2022 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बोलेरो व डंपर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
खंती में दुर्घटना के बाद खड़ी बोलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की सुबह बोलेरो व डंपर की भिड़ंत हो गई। बोलेरो पर सवार लोगों में दो की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट में गंगा स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरेपुरपुर निवासी करन कुमार (28) बोलेरो से पूर्णिमा पर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। बोलेरो वह स्वयं चला रहा था। उसके साथ गांव के सोनकर सिंह (24), महेश (38), अनिल (41), सुशील (42), दृगपाल (70), हरनाम (60) भी गए थे। गंगा स्नान कर सभी लोग लौट रहे थे। सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो की सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। बोलेरो खंती में जा गिरी। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सवायजपुर कोतवाल सुनील सिंह, लोनार कोतवाल विनोद यादव ने बोलेरो सवार सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने करन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दृगपाल की भी मौत हो गई। शेष पांचों का इलाज चल रहा है।

महरेपुर गांव में छाया मातम
महरेगांव में करन की पत्नी ममता का रो-रो कर बुरा हाल है। ममता का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। अभी बच्चे नहीं हैं। बताया उसके पति ने एक साल पहले ही बोलेरो खरीदी थी। बोलेरो को किराये पर चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें