फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः हड्डी वार्ड में नशे में मिला कर्मचारी, डॉक्टर से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में बुधवार रात हड्डी वार्ड में राउंड पर निकले डॉक्टर के साथ शराब के नशे में कर्मचारी ने अभद्रता की। काफी देर कहासुनी होने पर डॉक्टर ने सीएमएस से शिकायत की। अस्पताल प्रशासन कर्मचारी पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है। जिससे चिकित्सकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. शेर सिंह की बुधवार रात इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी थी। डॉक्टर के मुताबिक हड्डी वार्ड से एक मरीज की तबीयत खराब होने की सूचना आई। वह मरीज का हाल जानने वार्ड में पहुंचे। जहां पर तैनात एमटीडब्लू से मरीज के बारे में पूछने का प्रयास किया।
कर्मचारी शराब के नशे में धुत था। टोकते ही वह डॉक्टर से अभद्रता करने लगा। काफी देर कहासुनी होने पर भी वह शांत नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने कर्मचारी की शिकायत सीएमएस से की।
विज्ञापन

गुरुवार को अस्पताल पहुंची मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने डॉक्टर व कर्मचारी को बुलाया। कर्मचारी को रात ड्यूटी हटाकर दिन में करने का आश्वासन देकर लीपापोती कर दी।
अस्पताल प्रशासन की इस कार्यशैली से डॉक्टरों में नाराजगी है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें