फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ट्रक चालक के घर से चोरों ने पाए किए नकदी-जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने ट्रक चालक के घर की दीवार फांदकर नकदी-जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी गीता ने बताया कि उसका पति रक्षपाल ट्रक चालक है। वह घर में नहीं रहता है। वह बच्चों के साथ घर में रहती है। बुधवार रात वह बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। चोर दीवार फांद कर घर में घुसे। कमरे में बक्से के अंदर रखे गोलक से 70 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए।
सुबह जागने पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें