फोटो-17- पिहानी हादसे में क्षतिग्रस्त लोडर
- फोटो : HARDOI
पिहानी। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से पेंट लेकर सीतापुर जा रहा लोडर पिहानी कोतवाली क्षेत्र की जहानीखेड़ा पुलिस चौकी के पास खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में लोडर चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिसावां सीएचसी भेजा। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर सी के गढ़ी चौखंडी निवासी नितिन (32) लोडर चलाता था। शनिवार को वह पेंट लादकर सीतापुर जा रहा था। उसके साथ में गौतम बुद्घ नगर निवासी सोनू (28), राममोहन (24), हनीफ (26), रामसिंह (29) भी थे। रास्ते में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहनीखेड़ा के पास तेज रफ्तार लोडर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा।
हादसे में चालक नितिन की मौके पर मौत हो गई। जबकि चारों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लखीमपुर की पिसावां सीएचसी भेजा। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। दोपहर के बाद परिजन मौके पर आ गए। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।