फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो-13- मृतका कुसुम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। पाली थाना क्षेत्र में चार अक्तूबर को बाइक से गिरकर घायल हुई महिला ने शुक्रवार शाम शाहजहांपुर के एक अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। परिजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी कुसुमा (45) का मायका शाहजहांपुर के नारायणपुर गांव में है। 28 सितंबर को वह भतीजे रजनीश की पुत्री के नामकरण संस्कार में शामिल होने गई थी। जहां से चार अक्तूबर को वह रजनीश के साथ बाइक से घर आ रही थी।
पाली थाना क्षेत्र में हथौड़ा गांव के पास संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से नीचे गिर गई थी। सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें