फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अशराफ टोला में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने के कारण दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फांसी पर लटका देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी उमेश का विवाह 14 जून 2020 को कासिमपुर थाना क्षेत्र के ककेन्दुआ निवासी नोखेलाल की पुत्री गीता (22) के साथ हुआ था। मंगलवार की सुबह गीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के ससुरालीजनों का कहना है कि उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता व अन्य मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने के बाद शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया। नोखेलाल का कहना है कि दामाद सहित ससुरालीजन दहेज में चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर 15 दिन पहले भी मारपीट की थी। इसकी जानकारी गीता ने उसे मोबाइल पर दी थी। नोखेलाल बेटी के ससुराल पहुंचा था और आर्थिक स्थिति का हवाला देकर दहेज दे पाने में असमर्थता जताई थी। कोतवाल संडीला सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि नोखेलाल की तहरीर पर मृतका के पति उमेश, ससुर चंद्रिका, सास सर्वेश कुमारी और ननद उमा देवी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें