फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंदिर में रखा नकदी से भरा दान पात्र चोरी, मेन गेट का ताला तोड़ दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Oct 2022 06:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बेहटा गोकुल के सुर्जीपुर मंदिर में मेन गेट का ताला तोड़ नकदी से भरा दान पात्र चोरी कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सुर्जीपुर स्थित मंदिर को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर रुपयों से भरा दान पात्र उठा ले गए। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। थाना क्षेत्र के सुर्जीपुर गांव में बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर भारी संख्या में लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं।

विज्ञापन

मंदिर में दान पात्र भी रखा है। मंदिर के संरक्षक अमित सिंह ने बताया कि चार वर्ष पहले मंदिर बनवाया गया था। शुक्रवार की रात वह पूजा पाठ करके मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर रखा नकदी से भरा दान पात्र उठा ले गए।

Trending Videos
विज्ञापन

सुबह जब अमित मंदिर पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर दान पात्र गायब था। खोजबीन करने पर मंदिर से 50 कदम दूरी पर अलमारी पड़ी मिली अमित के मुताबिक दान पात्र में करीब 4600 रुपये थे। उन्होंने घटना की सूचना थाने में दी। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें