फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः नेवादा-भटपुर मार्ग के गड्ढे बने राहगीरों के लिए आफत

विज्ञापन
फोटो-05- नेवादा भटपुर का जर्जर मार्ग। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक भरावन के नेवादा-भटपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे 20 हजार राहगीरों के लिए आफत बने हुए हैं। लखनऊ सीमा से सीतापुर की सीमा को जोड़ने वाला यह मार्ग वर्षों से बदहाल है। करीब नौ किलोमीटर लंबे नेवादा-भटपुर मार्ग पर पड़ने वाले आधा सैकड़ा गांवों के ग्रामीणों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले शिक्षक व व्यापारी बताते हैं कि सड़क के गड्ढों की वजह से उन्हें पीठ व कमर दर्द की शिकायत बनी रहती है। पूर्व प्रधान अमन द्विवेदी का कहना है कि नेवादा से भटपुर जाने के लिए नौ किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग जाते हैं।
इस सड़क पर पड़ने वाले गांव सोलिहा, मंझिगवां शिवपुरी, प्रहलादखेड़ा, हयातगंज, हन्नीखेड़ा, हाजीपुर, कसहिया सहित करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की बात
दवा व्यापारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। मार्ग जर्जर होने से लोग यहां की बाजारों से दूरी बना रहे हैं। इस कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण पुतान यादव का कहना है कि मार्ग जर्जर होने से स्कूली वाहन बच्चों को लेने गांव नहीं जाते। किराए के वाहन भाड़ा ले जाने को तैयार नहीं होते। साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन हादसे का शिकार हो जाते हैं।
भोगीपुर निवासी बड़के सिंह का कहना है कि सड़क की हालत खराब है। इस वजह से नेवादा, हयातगंज, हन्नीखेड़ा व बंगालपुर की बाजार करने लोग नहीं आते हैं। वर्षों से सड़क के मरम्मतीकरण के लिए आवाज उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे।
वर्जन
जनपद की ऐसी सभी सड़कों का चयन किया गया है, जो कई वर्षों से जर्जर हैं। इस सड़क को भी बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद बनवाया जाएगा। - एके दिवाकर, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें