फोटो-29- बिलग्राम स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण करते सीएमओ राजेश तिवारी
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। रविवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। परिसर में गंदगी फैली देख सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। कहा, कि वह किसी भी दिन दोबारा निरीक्षण कर सकते हैं। इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के बारे में जानकारी हासिल की। आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मी के बारे में बताया गया कि वह जनपद में संबद्ध हैं।
उन्होंने ऑपरेटर को बुलाया परंतु उसके बाहर होने की जानकारी दी गई। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश प्रभारी को दिए। सीएमओ ने सफाई कर्मियों के बाबत भी जानकारी ली।
उन्होंने छुट्टी के प्रार्थना पत्र भी देखें और आकस्मिक सेवाओं को परखा। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले लोगों का शत प्रतिशत कोरोना वैक्शीनेशन करने का निर्देश दिया।