फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः गर्रा नदी में डूबे सुनील का मिला शव

विज्ञापन
फोटो-18- मृतक सुनील की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर गर्रा नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद रविवार को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उतराता हुआ मिला। शव बाहर आते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली शाहाबाद के भदासी गांव निवासी सुनील (25) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को वह अपने आठ साथियों के साथ पाली थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव के पास गर्रा नदी में मछली पकड़ने आया था।
मछली पकड़ते समय पानी के तेज बहाव में सुनील डूब गया था। घटना के बाद से गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह नौ बजे सुनील का शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी लक्ष्मी का हादसे के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन दिन पहले दिल्ली से था लौटा
सुनील की शादी लक्ष्मी के साथ पांच साल पहले हुई थी। लक्ष्मी आठ माह की गर्भवती है। पत्नी के गर्भवती होने से घर में खुशियां थी। सुनील को भी पिता बनने की खुशी थी। इसलिए वह दिल्ली से बुधवार को घर आया था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। सारी खुशियां एक पल में छिन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें