फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः डायल 112 पेड़ में टकराई, सिपाही-होमगार्ड घायल

विज्ञापन
फोटो-12- क्षतिग्रस्त पुलिस की पीआरबी वाहन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली-भटपुर मार्ग पर रविवार की देर रात मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित डायल 112 की गाड़ी पेड़ में टकरा गई। हादसे में वाहन चालक होमगार्ड व एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के घेरवा गांव के पास पीआरवी का प्वाइंट है। रविवार रात यहां पीआरवी 112 की टीम 2749 तैनात थी। दीवान गिरिजेश सिंह ने बताया कि रात में केशवपुर मजरा भटपुर में भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसका निपटारा कराके देर रात घेरवा प्वाइंट पर टीम वापस आ रही थी।
अतरौली-भटपुर मार्ग पर सैयापुर मोड़ के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया। इसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खंती में चली गई। हादसे में वाहन चालक होमगार्ड सत्तार (35), सिपाही भीम प्रसाद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे सीट पर बैठे होने के कारण वह बच गया। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने घटना की सूचना थाने में दी। मौके पर आई थाने की टीम घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी एसओ वहीद अहमद ने बताया कि मवेशी को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें