फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बंदर को बचाने में बाइक पलटी, दंपती-बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के असमदा गांव के पास रविवार देर शाम बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपती व दो बच्चे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सैदापुर गांव निवासी सत्य प्रकाश उर्फ बब्लू (30) की बुआ सरला हन्नखुदा गांव में रहती है। वह पत्नी गीता (28) व बेटे आर्यन (7) बेटी मुस्कान (2) को लेकर बुआ के घर गया था। रविवार शाम सभी को बाइक से लेकर घर जा रहा था।
रास्ते में असमदा गांव के पास सड़क पर बंदर आ गया। इसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती व बच्चे घायल हो गए। बाइक चला रहा सत्यप्रकाश हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजन भी आ गए। डॉक्टर ने आर्यन की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी एसओ संजय राय ने बताया कि बंदर को बचाने में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें