फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः गाजीपुर शादी करने गए युवक की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी की मौत होने पर दूसरी शादी करने के लिए गाजीपुर गए युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम परिजन शव लेकर घर आए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिजगवां निवासी पप्पू (32) खेती करता था। कई वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। परिजन के मुताबिक देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी छोटे ने उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही थी।
मंगलवार को छोटे शादी कराने की बात कहकर उसे गाजीपुर ले गया था। जहां पर बुधवार रात संदिग्ध हालात में उसकी छत से गिरकर मौत हो गई। छोटे ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम परिजन शव लेकर घर आए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें