फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः युवक का पुलिया के नीचे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्तावरपुरा अपनी ननिहाल आए युवक का शव रविवार शाम छोहा पुलिया के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज निवासी शिवम (20) का ननिहाल शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव में है। चार दिन पूर्व वह पिता मनोज के साथ ननिहाल आया था।
पिता के मुताबिक शिवम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शनिवार शाम वह घर से निकल गया। इसके बाद काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। रविवार देर शाम गांव से कुछ दूर स्थित छोहा पुलिया के नीचे उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने किसी पर आरोप लगाने से इन्कार किया है। उन्होंने युवक की पुलिया से गिरकर मौत होने होने की बात कही। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें