फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सीएचसी पर ताला, छह घंटे तक इलाज को भटके मरीज

विज्ञापन
फोटो-29- टडियावा सीएचसी के बहार परेशान बैठे मरीज - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां सीएचसी में सफाई कर्मी को पीटने के मामले में नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी बंद कर दी। ऐसे में इलाज के लिए आए मरीज भटकते रहे। तीन घंटे बाद आए सीएमओ ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर छह घंटे बाद सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं चालू हो सकीं।
विज्ञापन

गुलाब पुरवा निवासी धर्मेंद्र टड़ियावां सीएचसी में बतौर सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। उसने बताया कि रविवार को वह सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक युवक नशे की हालत में आकर गालियां देने लगा। उसके विरोध करने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटा।
आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। सर्फाइ कर्मी की पिटाई से नाराज सीएचसी के स्टाफ ने सोमवार को सीएचसी बंद कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान 100 के करीब मरीज परामर्श लेने सीएचसी आए थे। जो सीएचसी बंद होने पर खुलने के इंतजार में बैठे रहे। 11 बजे के बाद सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ ने एक कक्ष में सभी कर्मचारियों को बुलाकर वार्ता की। सीएमओ के आश्वासन के बाद कर्मचारी माने। दोपहर एक बजे के बाद कर्मचारियों ने ओपीडी खोली। तब डॉक्टरों के बैठने पर मरीजों को उपचार मिल सका। सीएमओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें