ोटो-23- मृतक अरुण की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र के हन्नखुदा गांव में शराब के लती युवक का शव सोमवार देर शाम कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने बेटे के शराब के नशे में फंदा लगाकर जान देने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हन्नखुदा निवासी अरुण (30) का शव सोमवार देर शाम कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी संगीता दो दिन पूर्व उसकी ननिहाल सुरसा थाने के बहराईया गांव गई थी। पिता राकेश अन्य परिजन के साथ खेत पर आलू की फसल की गुड़ाई करने गए थे।
देर शाम खेत से वापस घर आए, तो कमरे के अंदर बेटे का शव लटका पाया। पिता राकेश ने बताया कि बेटा शराब पीने का लती था। वह दिन भर शराब के नशे में घूमता रहता था।
इसी के चलते उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर ननिहाल चली गई थी। पिता ने शराब के नशे में फंदा लगाकर बेटे के जान देने की बात कही। प्रभारी एसओ संजय राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।