फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः नदी में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-07- मृतक शेर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। घर से बिना बताए निकले युवक का शव रविवार सुबह सुखेता नदी में उतराता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी शेर सिंह (34) शनिवार रात आठ बजे घर से बिना बताए चला गया था। परिजन ने काफी खोजबीन थी लेकिन उसका पता नहीं चला।
रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सुखेता नदी में उसका शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई नीरू सिंह ने बताया कि शेर सिंह की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। वह खेती करके पत्नी समेत तीन बच्चों का पालन पोषण करता था। इंस्पेक्टर धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि शेर सिंह की नदी में डूबने से मौत हुई है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें