फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः एयर लाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। इंडिगो एयर लाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवती से सवा लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव देमनपुर निवासी साक्षी पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने साइन डॉट.कॉम वेबसाइट पर अपना रिज्यूम डाला था। इसके बाद फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन

जिस शख्स ने बातचीत की उसने खुद को अभय राजपूत बताया। यह भी बताया कि उसे इंडिगो एयर लाइन में डाटा टाइपिंग का काम मिल जाएगा।
इसके इसके लिए 2500 रुपये गूगल पे कर दो। पीड़िता ने बताया कि इस तरह 27 अगस्त से चार सितंबर तक उसने 1 लाख 28 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ले लिए।
सात सितंबर को तैनाती की बात हुई थी लेकिन तैनाती नहीं मिली। अब वह बात नहीं कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें