फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से डीसीएम टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कन्नौज मार्ग पर बाबू पुरवा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में डीसीएम टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली मेें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के इटैला अंटवा गांव निवासी सुमित कनौजिया (30) ट्रैक्टर चालक है। शनिवार देर रात वह अपने भाई नितिन कनौजिया (28), दोस्त सुधीर कुमार (32) के साथ धान की पराली उतारकर आ रहा था।
कन्नौज मार्ग पर बाबू पुरवा के पास वह ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खड़ी करके बैठे थे। इस दौरान बिलग्राम की ओर से आई डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पर बैठे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। कोतवाल फूल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि डीसीएम चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें