बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज मार्ग पर मढ़िया गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमेें दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कन्नौज के कपूरापुर गांव निवासी शहनूर (30) रविवार दोपहर अपनी पत्नी राहीन को लेकर बाइक से जा रहा था। रास्ते में कन्नौज मार्ग पर मढ़िया जफरपुर गांव के पास सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में शहनूर व उसकी पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार मल्लावां के अटिया राघौपुर गांव निवासी चालक राजू (30), उसके चाचा छत्रपाल और धीरू गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।